HomeUncategorizedरोपवे स्टेशनों पर बनेगी वाहनों की पार्किंग, वीडीए उपाध्यक्ष ने स्थान चिह्नित...

रोपवे स्टेशनों पर बनेगी वाहनों की पार्किंग, वीडीए उपाध्यक्ष ने स्थान चिह्नित करने के दिए निर्देश

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : रोहित चौरसिया

वाराणसी: विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बुधवार को अधिकारियों संग मीटिंग की। इसमें रोपवे स्टेशन के सर्कुलेशन प्लान, पार्किंग, फीडर बस चलाए जाने के संबंध में चर्चा हुई। उन्होंने सभी स्टेशनों पर वाहन पार्किंग के लिए स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए। चिह्नित स्थलों का डिमार्केशन ले-आउट में किया जाएगा।

मीटिंग में परियोजना निदेशक, एनएचएलएमएल ने रोपवे के प्रत्येक स्टेशन के ड्राप एवं पिकअप जोन के लिए चिन्हित स्थल तथा वेहिकुलर (गाड़ियों) तथा मेन (यात्रियों) के मूवमेंट/ संचालन का विस्तृत प्लान प्रस्तुत किया। इस पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि प्रत्येक स्टेशन के ड्राप एवं पिकअप जोन के लिए चिन्हित स्थल के लिए भू-आवश्यकताओं को चिह्नित करते हुए अग्रिम कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि रोप वे स्टेशन पर पार्किंग हेतु समस्त रोप वे स्टेशन के पास स्थल चिह्नित किए जाएं। समस्त पार्किंग स्थलों को ले आउट में एरिया सहित डिमार्केशन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाए।

भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकास प्राधिकरण के माध्यम से वाराणसी में आम जनमानस के आवागमन हेतु सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के अंतर्गत भारत के प्रथम रोप-वे की स्थापना प्रमोटर एनएचएलएमएल (नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड) द्वारा मे. विश्व समुद्र इंजीनेयरिंग प्रा. लिमिटेड व M/S Bartholet Maschinenbau Ag (Switzerland Based Company) के संयुक्त OEM के माध्यम से की जा रही है। मीटिंग में वीडीए सचिव, अधीक्षण अभियंता, परियोजना निदेशक एनएचएलएमएल एवं अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular