चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

वाराणसी के राजातालाब-कपसेठी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर असीम देव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ध्वजारोहण के बाद संस्थान के स्टाफ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके पश्चात संस्थान के स्टाफ द्वारा विद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा कपसेठी चौराहा होते हुए बाजार तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का माहौल बन गया।
इस अवसर पर संस्थान के एडमिन श्री दयाल, अनुदेशक बृजेश सिंह, कुशवाहा, संजय कुमार, विपिन कुमार जयसवार, विकास कुमार, कमलेश कुमार, प्रियंका चौधरी, निधि मौर्य सहित अन्य कर्मचारी, चपरासी, सफाई कर्मी, माली, स्टोर कीपर, लाइब्रेरियन और सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।



