चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश कुमार वलेचा

वाराणसी। धर्म व अध्यात्म की नगरी काशी में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से करवा चौथ मनाया गया। इस उत्सव में महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने बिना पानी पीए व्रत का पालन किया।

बनारस के बाजारों में दिनभर चूड़ियों, साड़ियों और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा की थालियां सजाईं और चाँद के दर्शन के बाद अपना व्रत खोला।

वहीं न्यूज़ हैक 24 के वाराणसी डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो राकेश वलेचा (पत्रकार) की पत्नी भूमिका वलेचा ने भी परंपरागत तरीके से करवा चौथ व्रत का पालन किया।

पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर प्रभु से परिवार -समाज की सुख – समृद्धि की कामना की, इसके साथ ही पति की दीर्घायु हेतु भगवान से प्रार्थना की।

वहीं भूमिका वलेचा, करिश्मा लखमानी,आस्था वलेचा,गीता लुधवानी,कोमल लखमानी,पलक सचदेवा, नायशा घडवानी,महक छींकवानी, मधु मूलचंदानी, ज्योति सिंह, हीना आसनानी,मान्या लखमानी, प्रिया आसनानी,माही लखमानी,कोमल चांगरानी और आरज़ू मूलचंदानी ने अपनी सखियों के साथ मिलकर करवा गीत गाएं और एक दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं अर्पित की।

पत्रकार पत्नी भूमिका वलेचा ने बताया कि करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। कहा कि इस दिन का इंतजार हर साल रहता है क्योंकि यह परिवार को एकजुट करता है और रिश्तों में अपनापन बढ़ाता है। भूमिका ने चाँद दिखने और पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलने के पल को सबसे भावनात्मक बताया।

बताते चलें कि वाराणसी में शाम से रात तक गीत-संगीत और ढोलक की गूंज सुनाई देती रही। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एक-दूसरे के साथ तस्वीरें लीं और त्योहार की झलकियाँ सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रेम, निष्ठा और पारिवारिक एकता का प्रतीक भी माना जाता है।




