चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार सुबह 8 बजे बाल रोग विभाग में ऑक्सीजन प्लांट के पास उसका शव लटका मिला।
महिला सोनभद्र से अपने नवजात बेटे का इलाज कराने आई थी। 28 अक्टूबर को उसने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही नवजात NICU में भर्ती था।
परिजनों का कहना है कि महिला बच्चे को घर ले जाना चाहती थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत के चलते डिस्चार्ज करने से मना कर दिया था। इसके बाद से वह तनाव में थी।
सोनभद्र से इलाज के लिए आई थी महिला
सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र के धनवाहा गांव की रहने वाली निक्की (27) को लोढ़ी अस्पताल से BHU रेफर किया गया था। 28 अक्टूबर को अस्पताल पहुंचने के बाद उसने बेटे को जन्म दिया।
जन्म के समय बच्चे की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे NICU के बेड नंबर- पर भर्ती कर दिया।
बच्चे को घर ले जाना चाहती थी
महिला की सास मनसिया ने बताया कि 4 नवंबर की रात निक्की बच्चे को घर ले जाने की जिद कर रही थी। डॉक्टरों ने नवजात की नाजुक हालत देखते हुए उसे डिस्चार्ज करने से मना कर दिया।
इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। बुधवार रात करीब 10 बजे सभी ने साथ खाना खाया था। इसके बाद निक्की अचानक वार्ड से लापता हो गई। पति रामविलास और सास ने रातभर अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की।
गुरुवार सुबह बाल रोग विभाग के पास सिक्योरिटी गार्ड ने ऑक्सीजन प्लांट के बगल में उसका शव फंदे से लटका खा। इसके बाद जनों को सूचना दी।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना पर BHU चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि सास के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट होगी।



