HomeUncategorizedपानी बिन मछली की तरह तड़प रहे राहुल गांधी: डिप्टी CM एकनाथ...

पानी बिन मछली की तरह तड़प रहे राहुल गांधी: डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा-देश को आर्थिक महाशक्ति बना रहे मोदी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती देने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सत्ता के बिना पानी बिन मछली की तरह तड़प रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के विकास और उसे आर्थिक महाशक्ति बनाने की चिंता है।

काशी में आयोजित संस्कृति संसद में शामिल होने पहुंचे शिंदे ने कहा कि यह राजनीतिक मंच नहीं है। वह यहां संत-महंतों का आशीर्वाद लेने आए हैं। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाने में जुटे हैं, लेकिन विपक्ष को देश की प्रगति हजम नहीं हो रही है।

शिंदे ने कहा कि देश की जनता विपक्ष को तीन बार नकार चुकी है। विपक्ष के लिए यह रिजेक्शन की हैट्रिक है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री पर बार-बार आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य देश का विकास करना और भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाना है।

संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का आरोप

एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी और विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय जैसी संस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन करना देश की न्याय व्यवस्था का अपमान है। शिंदे ने सवाल किया कि क्या देश के इतिहास में कभी सर्वोच्च न्यायालय के खिलाफ इस तरह मोर्चा निकाला गया था?

उन्होंने विपक्ष पर देश को तोड़ने की कोशिश करने और पाकिस्तान जैसी भाषा बोलने का आरोप लगाया। शिंदे ने कहा कि विदेश में जाकर प्रधानमंत्री और देश की आलोचना करना देशभक्ति नहीं है।

प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को बताया निम्न स्तर की राजनीति

प्रधानमंत्री के परिवार पर की गई टिप्पणियों को लेकर भी शिंदे ने विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पिता के बारे में अपमानजनक बातें करना राजनीति का निम्न स्तर है। शिंदे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की जितनी आलोचना की जाएगी, जनता उतना ही विपक्ष को सबक सिखाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular