HomeUncategorized35 महिलाओं ने अगरबत्ती, फिनायल बनाने का प्रशिक्षण किया पूराः खेवली गांव...

35 महिलाओं ने अगरबत्ती, फिनायल बनाने का प्रशिक्षण किया पूराः खेवली गांव में दो-दो हजार रुपये लगाकर शुरू करेंगी अपना काम

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

वाराणसी के आराजी लाइन विकासखंड के खेवली गांव में शनिवार को अगरबत्ती, हार्पिक, फिनायल और सर्फ बनाने का प्रशिक्षण पूरा हुआ। इसके बाद हुई बैठक में प्रशिक्षण लेने वाली समूह की दीदियों ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

बैठक में बताया गया कि कुल 35 दीदियों ने यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। सभी दीदियों ने खुद से दो-दो हजार रुपये लगाकर अगरबत्ती, हार्पिक, फिनायल और सर्फ बनाने का प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला किया है।

इस पहल का मकसद समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

बैठक में सभी समूहों की दीदियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन मंजू देवी ने किया। इस मौके पर परोपकार फाउंडेशन से जुड़े बृजेश पटेल, सुनीता देवी, माया देवी, सीता देवी, सुधा राय और शिल्पी सिंह भी उपस्थित थीं। खेवली गांव के विभिन्न समूहों की अन्य दीदियां भी शामिल हुईं।

प्रशिक्षण के बाद महिलाओं में अपना काम शुरू करने को लेकर काफी उत्साह दिखा। समूह की महिलाओं ने कहा कि वे मिलकर मेहनत करेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ आत्मनिर्भर बनेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular