चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कपसेठी रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर आगे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई गई है।
मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। ट्रेन की चपेट में आने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ मृतक की पहचान कराने के प्रयास में लगी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



