HomeUncategorizedरमईपट्टी में आधी रात घर में घुसा अजगरःपुलिस पहुंची तो ग्रामीण पकड़कर...

रमईपट्टी में आधी रात घर में घुसा अजगरःपुलिस पहुंची तो ग्रामीण पकड़कर ले जा चुके थे; ताल में छोड़ने की बात कही

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

बड़ागांव थाना क्षेत्र के रमईपट्टी में शनिवार आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे किनारे आरटीओ कार्यालय के पास अशोक पटेल के घर में एक विशाल अजगर घुस गया। अजगर को देखकर घरवालों के साथ आसपास के लोग भी डर गए। सूचना बड़ागांव पुलिस को दी गई।

अजगर के घर में घुसने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस को भी सूचना मिली और टीम मौके के लिए रवाना हुई।

हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण अजगर को पकड़कर वहां से ले जा चुके थे। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अजगर को पास के ताल में छोड़ दिया गया है।

पुलिस बोली- ग्रामीणों ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी

बड़ागांव थाने के दरोगा अभय नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीण अजगर को पकड़कर ले जा चुके थे। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि अजगर को दूसरी जगह छोड़ दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, काफी पूछताछ के बावजूद ग्रामीण अजगर को कहां छोड़ा गया, इसकी स्पष्ट जानकारी देने से बचते रहे।

नेशनल हाईवे किनारे आबादी वाले इलाके में घर के अंदर विशाल अजगर मिलने से काफी देर तक लोगों में डर का माहौल बना रहा। घटना के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर अजगर को देखने के लिए भी जमा हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular