चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0165/26 धारा 109 (1)/3 (5) बीएनएस व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधि० थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त श्रोत श्रीवास्तव पुत्र स्व० अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम रूहट्टा पोस्ट उमरपुर हुसैनाबाद थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष को थाना सिगरा प्रांगण से दिनांक- 06/05/2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः आवेदक द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांकः 04/05/2026 को वह अपने घर के बाहर खड़े थे उसी वक्त अचानक एक सिल्वर/सफेद कलर की अल्टो कार से कुछ अज्ञात व्यक्ति जो घात लगाकर बैठे थे कि उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर उनके ऊपर फायरिंग कर गाली-गलौज करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0165/26 धारा-109(1)/3 (5) बीएनएस व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधि० में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमें से संबंधित 01 अभियुक्त श्रोत श्रीवास्तव पुत्र स्व० अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम रूहट्टा पोस्ट उमरपुर हुसैनाबाद थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष को थाना सिगरा प्रांगण से दिनांक-06/05/2026 को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ अभियुक्तः
अभियुक्त श्रोत श्रीवास्तव निवासी उपरोक्त जुर्म को स्वीकार करते हुए बता रहा है कि दि० 03.05.2026 को मैं इस वाहन को चलाकर लाया था इस वाहन में यशस्वी ललित श्रीवास्तव व यशस्वी के मित्र संदीप सिंह चौहान निवासी लखनऊ, राहुल मौर्या निवासी जौनपुर तथा एक और लड़का जो संदीप सिंह चौहान का साथी हम सभी लोग बनारस आये थे हम सभी लोगो की मंशा हत्या करने की थी और उसी इरादे से हम सभी लोग आये थे। दिनांक- 03.05.2026 को अन्नपूर्णा कालोनी में संदीप सिंह चौहान अपने साथी उस लड़के से कहा कि चलो उनको गोली मार देते हैं तो उस लड़के ने कहा कि आप रहने दीजिए मैं ही चल कर गोली मार देता हूँ तब उसने मुँह पर कपड़ा बांधा और कार से उतर कर पिस्टल लेकर गया और उनकी तरफ जान से मारने की नियत से तीन फायर कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
श्रोत श्रीवास्तव पुत्र स्व० अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी म0न0 163 रूहट्टा, पोस्ट उमरपुर, हुसैनाबाद थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
बरामदगी का विवरण –
1- 01 वाहन अल्टो कार रंग सफेद (घटना में प्रयुक्त)।
2- 03 फायरशुदा खोखा कारतूस ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 06/05/2026 को, स्थान- थाना सिगरा प्रांगण से।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ.नि.अभय कुमार गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- आरक्षी जय प्रकाश थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
- रि.का. प्रदीप कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।



