HomeUncategorizedवाराणसी में 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, 25 हजार के...

वाराणसी में 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, 25 हजार के दो इनामी चोर गिरफ्तार

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश वलेचा

वाराणसी। पुलिस ने घर में घुसकर लाखों के आभूषण चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत लंका थाना की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह घटना लंका थाना क्षेत्र के गायत्री नगर की है।

पीड़ित परिवार 31 मार्च 2026 को अपने मूल गांव गया हुआ था। 4 अप्रैल को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखे पुस्तैनी गहने व अन्य सामान चोरी हो चुका था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV से खुला राज

पुलिस ने करीब 250 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी फेरी लगाने के बहाने इलाके की रेकी करते थे और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

25-25 हजार के इनामी चोर गिरफ्तार

17 अप्रैल 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियो मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी (38 वर्ष), रेयाज अकरम (27 वर्ष) को काशीपुरम कॉलोनी, सीर गोवर्धनपुर इलाके से गिरफ्तार किया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। भेलूपुर ACP ने बताया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद कर लिए हैं। बरामदगी में सोने-चांदी के हार, कंगन, अंगूठियां, झुमके, पायल समेत कई कीमती जेवर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular