HomeUncategorizedकिसानों को सरकारी लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री है जरूरी :...

किसानों को सरकारी लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री है जरूरी : निर्भय नारायण सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट : आशीष कुमार सिंह

बलिया। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले प्रत्येक प्रकार की सुविधा एवं लाभ को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक किसान को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी संपत्ति की जानकारी सुगमता से उपलब्ध हो इसके लिए किसी को भी सरकारी दफ्तरों और तहसीलों पर जाने – आने में जो अर्ध – समय खर्च होता था उससे निजात मिल सके। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री हो जाने से जमीन भी आधार से लिंक हो जाएगी और प्रत्येक प्रकार के लाभ आसानी से उपलब्ध होते रहेंगे। श्री सिंह ने जनपद के समस्त काश्तकारों से आग्रह किया है कि लेखपाल,ग्राम पंचायत अधिकारी या किसी भी जन सेवा केंद्र से फार्मर रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करा लें ।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

कहाँ जाएं: अपने नजदीकी पंचायत घर, ब्लॉक स्थित कृषि विभाग कार्यालय, तहसील या जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाएं।

आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, खतौनी (जमीन के कागजात) और आधार से लिंक मोबाइल नंबर।

स्वयं पंजीकरण: किसान ‘फार्मर रजिस्ट्री यूपी’ (UP Farmer Registry) ऐप के माध्यम से या पोर्टल पर भी पंजीकरण कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular