HomeUncategorizedवाराणसी के हैदराबाद गेट पर लड़की से अभद्रता, युवकों का वीडियो वायरल...

वाराणसी के हैदराबाद गेट पर लड़की से अभद्रता, युवकों का वीडियो वायरल , एसीपी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। बीएचयू कैंपस से सटे हैदराबाद गेट पर स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों ने एक लड़की के साथ अभद्रता की। जिसका विरोध करते हुए लड़की ने वीडियो बनाया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद एसीपी भेलूपुर ने एक टीम गठित कर युवकों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया। चितईपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीप नारायण सिंह (29 वर्ष) पुत्र रामलखन सिंह, निवासी न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर 13, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

1 अन्य आरोपी की तलाश जारी

एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular