HomeUncategorizedवाराणसी में होटल इंडिया के पास सड़क खोदकर छोड़ी: राहगीरों पर भारी...

वाराणसी में होटल इंडिया के पास सड़क खोदकर छोड़ी: राहगीरों पर भारी पड़ रही लापरवाही, रात में हादसे का डर; पार्षद ने समाधान का भरोसा दिया

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी के मिंट हाउस और कैंट स्टेशन छावनी को जोड़ने वाला रास्ता खतरनाक हो गया है। होटल इंडिया के पास सड़क किनारे नाली बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, जिन्हें ठेकेदार करीब 15 दिन से अधूरा छोड़कर गायब है। ये खुले गड्ढे हादसों की वजह बन रहे हैं। इस व्यस्त रास्ते पर लोगों का आना-जाना बहुत रहता है।

खासकर रात के समय स्टेशन जाने वाले वाहनों को ज्यादा खतरा रहता है।

इस रास्ते पर करीब आधा दर्जन होटल और रेस्टोरेंट भी हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को भी यह स्थिति अजीब लग रही है। बीती बारिश के दौरान यहां पानी भर जाने से लोगों को बहुत दिक्कत हुई थी।

होटल से जुड़े कर्मचारियों और पटेलनगर कॉलोनी के रहने वाले आनंद, सत्य प्रकाश और गोविंद दयाल ने बताया कि उन्होंने कई बार छावनी परिषद में शिकायत की। कुछ काम शुरू हुआ, लेकिन फिर बंद हो गया। उन्होंने कहा कि अगर परिषद ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

पार्षद राजेंद्र कुमार ने कहा कि वह जल्द ही छावनी परिषद के अधिकारियों से बात करके इस समस्या को सुलझाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular