चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मंजू देवी पत्नी करिया शौच के लिए घर से निकली थीं। तालाब के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरीं। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मंजू देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। पति और बेटा बाहर रहते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




