HomeUncategorizedवाराणसी में सफाई कर्मचारियों से मारपीट: कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों...

वाराणसी में सफाई कर्मचारियों से मारपीट: कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों सफाईकर्मी चितईपुर थाने पहुंचे, जातीसूचक गाली देने का आरोप

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना सुसुवाही स्थित कौशलपुरी कॉलोनी में हुई, जहां कर्मचारी जलभराव की सफाई और पानी निकालने का काम कर रहे थे।

कर्मचारियों ने कॉलोनी निवासी विश्वास कुमार पांडेय समेत दो लोगों पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, सुपरवाइजर आनंद कुमार विश्वकर्मा के साथ सफाई कर्मचारी आनंद और कमल चंद्र पानी निकासी का काम कर रहे थे। तभी दो लोग मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बहस करने लगे।

कर्मचारियों का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और धक्का देकर गिराने की कोशिश की गई। इस मारपीट में एक कर्मचारी के सिर में चोट लगने की भी खबर है।

घटना के बाद पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एक आरोपी को चितईपुर थाने ले गई। इसके बाद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी थाने पहुंचे।

सफाई कर्मचारियों ने थाने में लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में सही कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular