HomeUncategorizedकायस्थ महासभा की अहम बैठकः आगामी स्नातक MLC चुनाव पर मंथन; 8...

कायस्थ महासभा की अहम बैठकः आगामी स्नातक MLC चुनाव पर मंथन; 8 शहरों के पदाधिकारी शामिल हुए

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू

Oplus_16908288

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक वाराणसी के कैंट स्थित ग्रैंड कॉन्टिनेंटल होटल में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्नातक विधान परिषद (MLC) चुनाव को लिकर संगठन की तैयारियों को धार देना था। बैठक के दौरान मतदाता संपर्क, सांगठनिक तैयारियों और चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति और तैयारियों का ब्योरा पेश किया। साथ ही, चुनाव में संगठन की सक्रिय भूमिका और पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सहारा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव, आगामी MLC प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री एवं कैंट प्रभारी रिबू श्रीवास्तव और प्रदेश युवा अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इनके अलावा जिला अध्यक्ष एड. अनूप श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री राकेश, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल, पंकज, श्रीकांत सहित संगठन के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ आगामी चुनावी प्रक्रिया में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular