HomeUncategorizedवाराणसी में बारिश के बाद सड़कें बनीं तालाब:3 फीट तक पानी, नगर...

वाराणसी में बारिश के बाद सड़कें बनीं तालाब:3 फीट तक पानी, नगर निगम के दावे फेल

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

Oplus_16908288

वाराणसी में रविवार शाम करीब 4 बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। अंबियामंडी, पीलीकोठी, आजाद पार्क और नेशनल इंटर कॉलेज के पास करीब 3 फीट तक पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद भी काफी देर तक लोग जलभराव से परेशान रहे। करीब दो घंटे बाद पानी निकल सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन इलाकों में आधे घंटे की बारिश में ही कमर तक पानी भर जाता है। इसके बाद पानी निकलने में करीब दो घंटे लगते हैं। जलभराव की तस्वीरों ने नगर निगम के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए। महापौर ने शहर में किसी भी इलाके में पानी न लगने की बात कही थी, लेकिन बारिश के बाद की तस्वीरें इससे अलग स्थिति दिखा रही हैं।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular