HomeUncategorizedवाराणसी में दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौतः इंडस्ट्रियल एरिया में किराए...

वाराणसी में दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौतः इंडस्ट्रियल एरिया में किराए पर रहते थे बिहार के निवासी दंपती

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी में सोमवार शाम से शुरू हुई लगातार बारिश ने वाराणसी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार की सुबह हादसों भरी रही और अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

मंडुवाडीह क्षेत्र में बारिश के बाद मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मलबे में दबे दंपती ने तड़पकर दम तोड़ दिया। लंका के सीर गोवर्धन में कच्चा मकान गिरने से दंपती घायल हो गया। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मूलत: बिहार के निवासी रविंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ इंडस्ट्रियल एरिया में एक पुराने मकान में किराए पर रहते थे। सोमवार सुबह से बारिश के बाद उसका पुराना मकान ढह गया। उस मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार में दोनों के अलावा कोई नहीं था, जब हादसा हुआ दोनों कमरे में लेटे थे। मृतकों की पहचान रविंद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि रविंद्र एक कंपनी में कर्मचारी था और साथ में उसकी पत्नी की मौत हो गई है। दोनों किराए के मकान में रहते थे और मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। उनके पास मिले नंबरों को सूचना दे दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मंडुआडीह प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

सीर गोवर्धन में कच्चा मकान गिरा, दंपती घायल

लंका थाना क्षेत्र के सीर गोवर्धन में कच्चा मकान गिरने से निर्मला और रामजी घायल हो गए। दोनों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में मकान में बंधी एक बकरी की मौत हो गई, जबकि पालतू कुत्तों के भी मलबे में दबे होने की बात सामने आई है। पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

शहर में जगह-जगह जलभराव

लगातार बारिश के कारण वाराणसी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में कमर तक पानी भरने की बात सामने आई है, जबकि लंका चौराहे पर भी घुटने तक पानी जमा है। शहर के कई प्रमुख मार्ग और निचले इलाके जलमग्न हैं। लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने सभी हादसों का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। संबंधित थाना पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular