HomeUncategorizedवाराणसी में त्रिदेव मंदिर के सामने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: SOG-2 और...

वाराणसी में त्रिदेव मंदिर के सामने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: SOG-2 और पुलिस की छापेमारी, 3 युवतियां और ग्राहक पकड़े गए

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी। के भेलूपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को SOG-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। त्रिदेव मंदिर के ठीक सामने स्थित विजय लक्ष्मी पेइंग गेस्ट हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने एक कमरे से तीन युवतियों और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। सभी को हिरासत में लेकर भेलूपुर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई सीपी संवाद हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत मिलने के बाद एसीपी के नेतृत्व में SOG-2 टीम ने मामले की गोपनीय जांच की। पुख्ता सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार, दुर्गाकुंड चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की जानकारी के बिना यहां पेइंग गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। सूचना सीधे सीपी पोर्टल पर पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस का इस्तेमाल सेक्स रैकेट संचालन के लिए किया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular