HomeUncategorizedदिल्ली जा रही फ्लाइट में युवक को हार्ट अटैक: वाराणसी में मेडिकल...

दिल्ली जा रही फ्लाइट में युवक को हार्ट अटैक: वाराणसी में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू ने सीपीआर देकर बचाई जान

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी। के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग से एक यात्री की जान बच पाई। फ्लाइट बागडोगरा एयरपोर्ट से नई दिल्ली जा रही थी। बीच आसमान में एक यात्री को दिल का दौरा पड़ गया। जानकारी होने के बाद पायलट तत्काल एटीसी से संपर्क कर विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराया।

अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1833 शनिवार को यात्रियों को लेकर बागडोगरा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। सफर के दौरान अचानक यात्री दिलप्रीत सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। देखते ही देखते उनकी हालत नाजुक हो गई और विमान के भीतर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। क्रू मेंबर्स ने तुरंत स्थिति को संभाला और यात्री को फर्स्ट एड दी।

क्रू ने दिया सीपीआर, पायलट ने एटीसी से किया संपर्क विमान के क्रू मेंबर्स ने यात्री दिलप्रीत सिंह को तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। उसके बाद थोड़ी राहत मिली लेकिन यात्री ठीक नहीं हुआ। यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्काल वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी के आधार पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान वह निश्चित रूप से डायवर्ट कर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। दोपहर 1:47 बजे विमान की एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।

इमरजेंसी की सूचना पर रनवे पर तैयार थी मेडिकल टीम विमान के लैंड होते ही पहले से अलर्ट मोड पर तैनात सीआईएसएफ के जवान और एयरपोर्ट की मेडिकल टीम विमान तक पहुंची। यात्री को तुरंत एंबुलेंस से एयरपोर्ट के मेडिकल इमरजेंसी रूम में लाया गया।
डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि यात्री को मैसिव हार्ट अटैक आया था। यदि कुछ मिनटों की भी देरी होती तो यात्री को बचाना मुश्किल होता। वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री का उपचार करने के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो गई लेकिन वह फ्लाइट से जाने से इनकार कर दिया।
डेढ़ घंटे तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुके रहे यात्री डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद यात्री को आगे की यात्रा की सलाह दी गई, लेकिन सदमे और शारीरिक कमजोरी के कारण दिलप्रीत सिंह ने दोबारा विमान में बैठने से इनकार कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने उनके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया।
विमान में कुल 185 यात्री सवार थे। सभी यात्री करीब डेढ़ घंटे तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुके रहे। उसके बाद यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी।

RELATED ARTICLES

Most Popular