HomeUncategorizedवाराणसी: खेत में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने बचाया: रोहनिया थाना प्रभारी...

वाराणसी: खेत में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने बचाया: रोहनिया थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचाकर दी नई जिंदगी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में एक खेत में लावारिस नवजात शिशु मिला। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। बच्चा अब स्वस्थ है।

यह घटना रोहनिया के गोविंदपुर से गंगापुर मार्ग पर एक बगीचे के पास खेत में हुई। स्थानीय लोगों ने भूख से तड़पते बच्चे की सूचना थाना प्रभारी राजू सिंह को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पाया कि मासूम की सांसें चल रही थीं।

राजू सिंह ने बिना देर किए बच्चे को पास के अनंत अस्पताल रोहनिया पहुंचाया। अस्पताल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा ने तत्काल डॉक्टरों की टीम के साथ बच्चे का उपचार शुरू किया। समय पर मिले इलाज के कारण बच्चे को नई जिंदगी मिली। डॉ. शर्मा ने बताया कि जन्म के बाद बच्चा करीब तीन घंटे तक खेत में रहा होगा।

थाना प्रभारी राजू सिंह ने इस मामले की सूचना चाइल्ड लाइन को दे दी है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में राजू सिंह के कार्य की सराहना हो रही है। वहीं, आसपास के लोगों ने नवजात को खेत में फेंकने वाली मां की निंदा की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular