HomeUncategorizedवाराणसी के टीसौरा में सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान: आवागमन बाधित...

वाराणसी के टीसौरा में सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान: आवागमन बाधित होने पर ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर उठाई मांग

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ शाहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

वाराणसी के चोलापुर स्थित ग्राम पंचायत टीसौरा में सड़क न बनने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। आवागमन में हो रही दिक्कतों को लेकर ग्रामीणों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें उन्होंने अपनी समस्या बताई है।
ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती के लोगों, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब साइकिल, बाइक या पैदल चलने वालों को कीचड़ और गड्डों के कारण काफी मुश्किल होती है।
स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलने वाली महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न बनने या उसकी मरम्मत न होने के कारण उन्हें हर दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है।

ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण या मरम्मत की जाए। उनका आरोप है कि लंबे समय से इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular