HomeUncategorizedराष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर वाराणसी में जश्न: BJP कार्यकर्ताओं...

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर वाराणसी में जश्न: BJP कार्यकर्ताओं की आतिशबाजी,बोले- तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने गीत का बंटवारा किया

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ शाहू
डिस्ट्रीक ब्यूरो – राकेश वलेचा

राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नई सड़क स्थित कोदई चौकी पर शाम 5 बजे प्रणाम वन्दे मातरम् समिति की ओर से भव्य राष्ट्रभक्ति एवं बधाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ के गान के साथ हुई।

ढोल-नगाड़े के साथ मनाया जश्न

समिति के अध्यक्ष अनुप जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2026 राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने बताया कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का सबसे बड़ा प्रतीक बना। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने इसी गीत के उद्घोष के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1905 में वाराणसी में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में भी वन्दे मातरम् के राष्ट्रीय महत्व पर विशेष चर्चा हुई थी। वहीं स्वतंत्रता सेनानी सरला देवी चौधरानी द्वारा राष्ट्रगीत के गायन ने इसे राष्ट्रीय आंदोलन का स्वर बना दिया।

साथ ही उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने जन गण मन को राष्ट्रगान और वन्दे मातरम् को राष्ट्रगीत के रूप में समान सम्मान देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा की तुषटिकरण का राजनीति करने वाले लोगों ने देश का बंटवारा किया और इस गीत का भी बंटवारा कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular