HomeUncategorizedUP की 403 सीटों पर बूथ मजबूत कर रही लोजपा: प्रदेश प्रवक्ता...

UP की 403 सीटों पर बूथ मजबूत कर रही लोजपा: प्रदेश प्रवक्ता अभिनव श्रीवास्तव बोले – जल्द ही बनारस में होगी विशाल जनसभा, आएंगे चिराग पासवान

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ शाहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

वाराणसी के रहने वाले अभिनव श्रीवास्तव को लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अभिनव ने बताया की इस बार पार्टी पूरे प्रदेश में खुद को मजबूत कर रही है। इसके लिए प्रबुद्ध सम्मेलन, दलित सम्मेलन, चाणक्य सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। जल्द ही चिराग पासवान भी काशी आएंगे और यहां से चुनाव का शंखनाद करेंगे।

अभिनव ने बातचीत में यह भी बताया की हम 403 सीटों के बूथ पर पार्टी को मजबूत कर रहे। अकेले या किसी के साथ लड़ने का फैसला पार्टी हाई कमान का होगा।

403 विधानसभा में बूथ पर मजबूत कर रहे पार्टी

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने बताया सामाजिक न्याय, जनता की आवाज को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। जनता हमारी मजबूती तय करेगी। हम लगातार अपने संगठन को मजबूत और विस्तारित कर रहे हैं। हम दलित और चाणक्य चौपाल कर रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व ही फैसला करेगा की हम किसके साथ जाएंगे। अभी हम बूथ स्तर पर हम 403 विधानसभा क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
यूथ की पसंद हैं चिराग पासवान

अभिनव ने आगे कहा- हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासववन आज की डेट में यूथ आइकॉन हैं और युवा उनका समर्थन कर रहे हैं। युवा वर्ग चिराग पासवान का फैन है। वो किसी जातिगत मुद्दे पर बात नहीं करते। वो युवाओं और किसानों के साथ ही साथ महिलाओं के हक की बात करते हैं।

बहुत जल्द होगी पूर्वांचल में सभा

अभिनव श्रीवास्तव ने बताया- बहुत जल्द हम लोग पूर्वांचल में जनसभा कर सकते हैं। काशी की पवन भूमि से यूपी में शंखनाद होगा। हम लोग दलित और प्रभुद्ध जन चौपाल लगातार कर रहे हैं। जल्द ही बड़ी जनसभा भी यहां करने वाले हैं।

समाज की अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति को भी मिलना चाहिये समानता का अधिकार

चिराग पासवान के आरक्षण के बायन पर अभिनव ने कहा उनका स्पष्ट मानना है कि सामाजिक न्याय केवल सरकारी नौकरी तक सिमित नहीं होना चाहिए। देश में रोजगार का बड़ा अवसर निजी क्षेत्रों में है। इसलिए इसपर गंभीर चर्चा के बाद ही निर्णय लेना चाहिये। विपक्ष इसे राजनति से जोड़ रहा है के प्रश्न पर अभिषेक ने कहा- चिराग पासवान का जो वीजा है वो सामाजिक न्याय है और उसके लिए हम प्रतिबद्ध है।आरक्षण बिलकुल लागू रहना चाहिये। हमारी पार्टी का मानना है कि जो समाज की अंतिम लाइन में खड़ा है। वह भी हमारे साथ आकर खड़ा हो सके और राष्ट्र निर्माण की नयी पहल की जा सके।

जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है

उत्तर प्रदेश के लिए सन्देश देते हुए कहा की हमारी पार्टी सेवा, संगठन सामाजिक न्याय और विकास की ओर अग्रसर है। विकास के लिए और सभी मुद्दे के लिए हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है। युवाओं से यही कहूंगा की संघर्षों के साये में इतिहास हमारा पलता है। जिस ओर जवानी चलती है। उस ओर जमाना चलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular