चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी के नमो घाट पर आज (गुरुवार 22 अक्टूबर) से शुरू हो रहे भव्य एयर शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत चाक-चौबंद कर दी गई है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बताया कि दर्शकों की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। महाकुम्भके तर्ज पर 11,900 पुलिसकर्मी वाराणसी में अलग अलग पॉइंट पर तैनात किए गए हैं।
79 अस्थायी पुलिस थानों की स्थापना
व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पूरे क्षेत्र में 79 अस्थायी पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं। इनमें से 48 थाने नगर क्षेत्र में और 31 थाने घाट क्षेत्र में बनाए गए हैं, ताकि चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके। ये सभी थानों की तरह ही संचालित होंगे और सभी की जिम्मेदारी इंस्पेकटर रैंक के अधिकारियों को दी गई है। ताकि किसी भी अप्रिया घटना को तुरंत हैंडिल किया जा सके।

11,900 से अधिक जवानों की तैनाती
सीपी ने बताया – एयर शो के दौरान सुरक्षा का घेरा मजबूत रखने के लिए 11,900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा इस महा-आयोजन की सुरक्षा में कई विशेष सुरक्षा एजेंसियाँ और बल भी शामिल रहेंगे। सुरक्षा दस्ते में मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा हम लगातार एयर फ़ोर्स के कर्मियों से बात कर रहे हैं। रिहर्सल के दिन भी हमने उनसे बात की और प्लानिंग बताई है। सुरक्षा और सुविधा के लिए पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बम निरोधक दस्ता और एटीएस के साथ सिविल पुलिस लगाईं गयी है।
दर्शकों की सहूलियत के लिए विशेष गाइड
रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयस्पोर्ट और अन्य प्रमुख मार्गों से आने वाले दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। ये जवान बाहर से आने वाले आगंतुकों को निर्धारित और सुरक्षित रास्तों से सीधे आयोजन स्थल तक पहुंचाने में मदद करेंगे।
पुलिस कमिश्नर की अपील
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आम जनता से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने दर्शकों से केवल निर्धारित रास्तों, दर्शक दीर्घाओं (एन्क्लोजर्स) और चिन्हित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने का आग्रह किया है। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है।



