HomeUncategorizedरामनगर पुलिस ने वध हेतु ले जा रहे गोवंश को बचाया, 4...

रामनगर पुलिस ने वध हेतु ले जा रहे गोवंश को बचाया, 4 अभियुक्त को भेजा जेल

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : आशीष कुमार चौबे

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली महोदय व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 02/09/2025 को रामनगर पुलिस को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि 02 पिकअप वाहन मिर्जापुर की ओर से आ रहे है जिसमें गोवंश पशु लदे हुए है जो वध हेतु बिहार ले जा रहे है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मिर्जापुर हाइवे के बगल सर्विस लेन पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने लगे तभी सर्विस लेन पर आगे पीछे दो पिकप तेजी से आती दिखाई दी नजदीक आने पर पुलिस बैरियर देखकर दोनों पिकअप वाले बन्दरगाह की ओर भागने लगे कि पुलिस वालों द्वारा घिरता हुआ देख भागने लगे की चारों को पकड़ लिया गया पिक अप संख्या UP65PT6836 से 01 राशि गाय व बछड़ा तथा पिक अप संख्या UP67BT1871 एक गाय कुल 03 राशि गोवंशीय पशु बरामद होने पर अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताकर समय 13.00 बजे हिरासत पुलिस में लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0218/2025 धारा 3 / 5ए / 5बी / 8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

हजरत अली पुत्र इस्लाम नि. बधवा पो. जमुआ थाना कछवा मिर्जापुर उम्र करीब 22 वर्ष
बुल्लु पुत्र मुमताज नि. खरसड़ा थाना कछवा मिर्जापुर उम्र करीब 28 वर्ष

विक्की यादव पुत्र रामायण यादव नि. छेमिया थाना मुगलसराय चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष

मुकेश यादव पुत्र ओमकार यादव नि. मवईकला थाना मुगलसराय चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 03/09/2025 को वादी मुकदमा उ0नि0 श्री आदित्य कुमार राय चौकी प्रभारी भीटी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी के लिखित फर्द जिसमें 03 राशि गोवंश पशु को वध हेतु पिक अप संख्या UP65PT6836 व UP67BT1871 में क्रूरतापूर्ण तरीके से बांधकर मिर्जापुर के रास्ते बिहार की ओर ले जाया जा रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा बरामद कर मौके से अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0218/2025 धारा 3 / 5ए /5बी / 8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम का विवरण –

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गा सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
  2. उ.नि. आदित्य कुमार राय चौकी प्रभारी भीटी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
  3. उ.नि. अमित त्रिपाठी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
  4. उ.नि. अनिल राजपूत थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
  5. उ.नि. हरेन्द्र सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
  6. हे.का. रविन्द्र सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
  7. का. दिनेश यादव थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
  8. का. शक्तिरमण पाल थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular