HomeUncategorizedनाबालिग लड़की को बहला - फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को...

नाबालिग लड़की को बहला – फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस धर – दबोचा, लड़की सकुशल बरामद

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : रोहित गुप्ता

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली में पंजीकृत मु०अ०सं० 176/25 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को शादी के लिये बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले बाल अपचारी को दिनांक 03/09/2025 को मुखबिर की सूचना पर वाराणसी सिटी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त व बरामद अपृहता के संबंध में थाना कोतवाली द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः-

दिनांक 30.08.2025 को वादिनी की पुत्री को अभियुक्त उपरोक्त द्वारा गुमराह कर तथा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 176/25 धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार बाल अपचारी का विवरण-

01 नफर बाल अपचारी, उम्र करीब 16 वर्ष ।

विवरण पूछताछ अभियुक्तः

अभियुक्त के द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि लड़की से प्रेम करता हूं जो मेरे पड़ोस की ही रहने वाली है। लड़की भी मुझसे प्रेम करती है लेकिन हम लोग नाबालिग होने के कारण कोर्ट मैरिज नही कर

बरामदगी का विवरण- पीड़िता / अपहृता उम्र-17 वर्ष, की सकुशल बरामदगी।

गिरफ्तारी/बरामदगी दिनांक व स्थान दिनांक-03.09.2025 को, स्थानः वाराणसी सिटी स्टेशन थाना आदमपुर, कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. उ.नि. रोशनी नरवरिया, थाना कोतवाली कमि.वाराणसी।
  2. हे.का. जितेन्द्र यादव थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  3. का. प्रवीण सिंह, थाना कोतवाली कमि.वाराणसी।
  4. म.का. सोनी गौड़, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  5. का. शिवम भारती थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular