HomeUncategorizedभारत-रूस दोस्ती के लिए गंगा की आरती उतारी: मोदी-पुतिन की फोटो लेकर...

भारत-रूस दोस्ती के लिए गंगा की आरती उतारी: मोदी-पुतिन की फोटो लेकर प्रार्थना की, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत और रूस के बीच हो रही अहम द्विपक्षीय वार्ता की सफलता की गूंज धर्मनगरी काशी तक पहुंच गई है। दोनों देशों की प्रगाढ़ दोस्ती और वैश्विक मंच पर इस वार्ता की सफलता के लिए वाराणसी में नमामि गंगे की टीम ने श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से विशेष प्रार्थना की। इस दौरान सामने घाट पर एक विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला।

नमामि गंगे टीम के सदस्यों ने पूरे भक्तिभाव के साथ सामने घाट पर मां गंगा की विशेष आरती उतारी। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में भारत और रूस के राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीरें भी थीं। गंगा आरती और पूजन के माध्यम से बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई कि दोनों देशों के बीच बहुमुखी, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के संबंध और अधिक मजबूत हों।

कार्यक्रम के बाद नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि मोदी और पुतिन की यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों की एक नई दिशा तय करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों वैश्विक नेता द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने और स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को प्रोत्साहित करने पर अहम विचार-विमर्श करेंगे।

ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक परीक्षा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित 11 सदस्य देशों और भागीदार देशों के प्रमुख नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस महासम्मेलन में वैश्विक शासन, नवाचार, समावेशी विकास और बहुपक्षवाद जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। ब्रिक्स की बढ़ती ताकत, पश्चिम एशिया के संकट और वैश्विक संस्थानों में सुधार की मांग के बीच भारत के कूटनीतिक संतुलन की यह एक बड़ी परीक्षा भी होगी। इसके साथ ही, सम्मेलन में सीमा पार आतंकवाद और कट्टरवाद को समाप्त करने पर भी भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता रहेगी।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular