HomeUncategorizedलोहता पुलिस ने 72 घंटे में 2 नाबालिग बालिकाओं कोः वाराणसी में...

लोहता पुलिस ने 72 घंटे में 2 नाबालिग बालिकाओं कोः वाराणसी में सकुशल बरामद किया, परिजनों ने ली राहत की सांस

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

Oplus_16908288

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र से गायब हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला है। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त के निर्देश और वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में लोहता पुलिस ने यह कार्रवाई की। दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलते ही उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का धन्यवाद किया।

यह मामला 8 सितंबर 2026 का है। लोहता थाने में दो अलग-अलग मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों ही मामलों में नाबालिग बालिकाओं के लापता होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत जांच और खोज शुरू कर दी।

पुलिस की कई टीमों ने संभावित ठिकानों, रास्तों और तकनीकी मदद से लगातार सुराग जुटाए। पुलिस की तेजी और लगातार कोशिशों के चलते 10 सितंबर 2026 को शाम करीब छह बजे मुड़ैला तिराहे से दोनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बरामदगी के बाद पुलिस जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। दोनों बालिकाओं को कोर्ट के सामने पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में लोहता थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह, उपनिरीक्षक कौशल कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक विजेता कुमारी, कांस्टेबल ऋषिकेश राय और महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह शामिल थे। लोहता पुलिस की इस तेजी की स्थानीय लोगों और उच्च अधिकारियों ने तारीफ की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular