चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में ब्रेकर तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया गया।
पीड़िता की पहचान सजोई निवासी निर्मला देवी पत्नी कल्पनाथ गुप्ता के रूप में हुई है। निर्मला देवी ने बताया कि उनके घर के पास बने ब्रेकर को सहनवाज खान और अफसर खान लोहे की रॉड से तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। सहनवाज खान कथित तौर पर तेज रफ्तार से कार लेकर पहुंचे थे और ब्रेकर पर वाहन चढ़ने के दौरान उन्होंने गाड़ी रोक दी थी।
निर्मला देवी द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद इसरार खान, अमन खान, रेहान खान और मुख्तार खान भी मौके पर पहुंच गए और दरवाजे पर मारपीट करने लगे। इसी दौरान इसरार खान ने कथित रूप से छोटे चाकू से हमला कर दिया, जिससे निर्मला देवी के हाथ में चोट लग गई।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय सहनवाज खान नशे की हालत में था। जंसा पुलिस ने मामले में उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



