HomeUncategorizedबारावफात जुलूस को लेकर लोहता में पुलिस अलर्ट, डीसीपी ने किया पैदल...

बारावफात जुलूस को लेकर लोहता में पुलिस अलर्ट, डीसीपी ने किया पैदल गश्त

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू

वाराणसी। बारावफात पर्व को लेकर कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। थाना लोहता क्षेत्र में आयोजित बारावफात जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल गश्त की।

इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्तगण समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जुलूस मार्ग पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने जुलूस के रास्ते, संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और पुलिस बल की तैनाती का भी जायजा लिया। डीसीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार रहे।

उन्होंने असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं की निगरानी कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बारावफात पर्व के दौरान लोहता क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं निगरानी की जा रही है। पुलिस की सतर्कता के बीच क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular