HomeUncategorizedचोलापुर में पुरानी रंजिश पर मारपीट, धमकीः पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,...

चोलापुर में पुरानी रंजिश पर मारपीट, धमकीः पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

चोलापुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भटौली निवासी अमित सिंह पुत्र प्रभुनारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 9 बजे गांव के अरविंद सिंह और हर्षित सिंह पुत्र सुशील कुमार सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इससे पहले 22 अगस्त को भी आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घर पर आए थे। उन्होंने परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़ित परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

चोलापुर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक दीनबंधु तिवारी को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का उद्देश्य उचित कार्रवाई करना और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular