HomeUncategorizedबीजेपी कार्यकर्ता को पीटने के आरोप में चौकी प्रभारी लाइनहाजिर, थाने में...

बीजेपी कार्यकर्ता को पीटने के आरोप में चौकी प्रभारी लाइनहाजिर, थाने में धरने पर बैठे थे कार्यकर्ता

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश वलेचा

वाराणसी: राजातालाब के बिरसिंहपुर निवासी बीजेपी कार्यकर्ता करण कुमार पटेल से दुर्व्यवहार और पीटने के आरोप में चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना दिया था। कार्यकर्ता चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।

करण कुमार पटेल ने आरोप लगाया था कि गांव में चहारदीवारी निर्माण को लेकर विवाद की सूचना डायल 112 को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस पक्षपात कर रही थी, जिसका उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया। इसी बात से नाराज होकर चौकी इंचार्ज ने पीटा था।

गुरुवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजातालाब थाने पर धरना प्रदर्शन किया। एमएलसी धर्मेंद्र सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या भी मौके पर पहुंचीं। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई करने और जांच करने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ता मानें और धरना समाप्त किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण सिंह गौतम, अरविंद प्रधान, प्रेमशंकर पाठक, रमेश सिंह पटेल, अभिषेक दुबे रहे।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular