HomeUncategorizedबच्चों ने अकेलवा पुलिस चौकी जवानों को बांधी राखीः वाराणसी में पुलिसकर्मियों...

बच्चों ने अकेलवा पुलिस चौकी जवानों को बांधी राखीः वाराणसी में पुलिसकर्मियों से दूर हुआ बच्चों का डर, मिला स्नेह

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

वाराणसी के अकेलवा में मां वैष्णो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस चौकी के जवानों को राखी बांधी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चों ने अकेलवा पुलिस चौकी पहुंचकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। इस पहल से बच्चों में उत्साह दिखा और पुलिस-जनता के बीच संबंधों की एक खूबसूरत मिसाल पेश हुई।

कार्यक्रम के दौरान चौकी इंचार्ज कौशल कुमार सिंह, सहयोगी ऋषिकेश राय और अन्य पुलिसकर्मियों ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

चौकी इंचार्ज कौशल कुमार सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व समझाया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में भी सरल तरीके से जानकारी दी।

इस दौरान थाने पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से बच्चों को अवगत कराया।

बच्चों से राखी बंधवाने के बाद चौकी इंचार्ज कौशल कुमार सिंह ने कहा, “आज से तुम सब मेरी बहनें हो। यदि तुम्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो, तो बिना किसी झिझक के सीधे मुझे कॉल करना, डरने की कोई जरूरत नहीं है।”

पुलिसकर्मियों के इस अपनेपन भरे व्यवहार से बच्चों के मन से पुलिस के प्रति डर की भावना समाप्त हो गई।

बच्चों के स्नेह से प्रभावित होकर ऋषिकेश राय और अन्य पुलिसकर्मियों ने सभी बच्चों को चॉकलेट, पेन, टॉफी, पेंसिल और कॉपियां उपहार स्वरूप बांटीं।

ऋषिकेश राय ने इस अवसर पर कहा, “यह पल हम सभी के लिए अनूठा है। हम अपने परिवारों से दूर रहते हैं, ऐसे में रक्षाबंधन के दिन बच्चों द्वारा राखी बंधवाने का यह अवसर हमारे लिए परिवार के प्यार से कम नहीं है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular