HomeUncategorizedमिर्जामुराद में NH-19 पर डीसीएम-पिकअप की टक्कर: ओवरटेक के दौरान हादसा, चालक...

मिर्जामुराद में NH-19 पर डीसीएम-पिकअप की टक्कर: ओवरटेक के दौरान हादसा, चालक समेत तीन लोग मामूली घायल

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे एनएच-19 पर एक सड़क हादसा हुआ। भिखारीपुर गांव के पास खड़े डीसीएम वाहन में पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और चालक समेत तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की रात भारी बारिश के कारण डीसीएम वाहन को सद्‌गुरु ढाबा के पास खड़ा किया गया था। इसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही एक पिकअप वाहन तेज बारिश में ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर डीसीएम के पिछले हिस्से से टकरा गई और उसमें फंस गई।


टक्कर से पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के साथ राजू और सोनू नामक व्यक्तियों को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular