HomeUncategorizedखजुरी चौकी इंचार्ज ने छात्राओं को दी 'बैड टच' कीः शिवचरण कॉलेज...

खजुरी चौकी इंचार्ज ने छात्राओं को दी ‘बैड टच’ कीः शिवचरण कॉलेज में जागरूकता अभियान, साइबर फ्रॉड से बचने के टिप्स भी बताए

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

वाराणसी में खजुरी चौकी इंचार्ज गणेश पटेल ने 27 अगस्त 2026, गुरुवार को शिवचरण स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में एक जागरूकता अभियान चलाया। दोपहर लगभग 2:30 बजे शुरू हुए इस अभियान में महिला पुलिसकर्मी भी उनके साथ मौजूद थीं।

अभियान के दौरान बच्चियों को ‘बैड टच’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल 112 या 1090 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, वे अपनी कक्षा अध्यापिका या घर पर भी इस बारे में बता सकती हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 1090 पर दी गई सूचना पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। ‘बैड टच’ करने वाले या आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ गुप्त रूप से कार्रवाई की जाती है।

छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए गए। उन्हें विशेष रूप से रक्षा बंधन जैसे त्योहारों पर सतर्क रहने की सलाह दी गई। यदि कोई भाई उपहार के बहाने कोई लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने को कहे, तो ऐसा न करें।

Oplus_16908288

पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसे लिंक डाउनलोड करने से खाता हैक हो सकता है और पैसे निकाले जा सकते हैं। यह जानकारी उन्हें वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दी गई।

इस जागरूकता अभियान के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य सोनी सिंह पटेल, प्रबंधक संजय सिंह, प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह और रामप्रसाद सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular