HomeUncategorizedवाराणसीः बैंक में महिला से बदसलूकी, धक्का देकर बाहर निकालाः इलाज के...

वाराणसीः बैंक में महिला से बदसलूकी, धक्का देकर बाहर निकालाः इलाज के लिए पैसे निकालने आई थी, तीन दिन से लगा रही थी चक्कर

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में गुरुवार को एक महिला उपभोक्ता ने बैंक कर्मचारियों और गार्ड पर बदसलूकी, धक्का देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इलाज के लिए पैसे निकालने पहुंची उसे बैंक से बाहर निकाल दिया गया। वह पिछले तीन दिनों से बैंक के चक्कर लगा रही थी।
कपसेठी थाना क्षेत्र के दानुपुर गांव निवासी नीलम देवी पत्नी रविशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने पति के साथ तक्खू की बावली बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गई थीं। उन्हें अपनी बीमारी के इलाज के लिए खाते से पैसे निकालने थे। तीन दिन तक लगातार बैंक आने के बाद भी जब उनका काम नहीं हुआ, तो उन्होंने कर्मचारियों से जानकारी मांगी।
नीलम देवी के अनुसार, इसी दौरान बैंक के गार्ड और कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें बैंक से धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया और यह कहते हुए गाली-गलौज की गई कि “यहां से जाओ, तुम्हारा काम नहीं करेंगे।”
पीड़िता ने बताया कि इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत होने के कारण वह लगातार बैंक के चक्कर लगा रही थीं। बैंक में हुए इस व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने कपसेठी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और मामले में कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक पहुंचकर घटना से संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। महिला ने बैंक कर्मचारियों और गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्या ने कहा कि तहरीर मिली है सीसीटीबी फुटेज से जांच पड़ताल की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular