ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया । रसड़ा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री नाथ जी मठ प्रांगण से महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व एनसीसी के छात्र सम्मिलित रहे। श्रीनाथजी मठ के पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी ने स्वयं इसका शुभारंभ किया। यह पदयात्रा मठ परिसर से निकल कर रसड़ा के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री नाथ मंदिर तक गई। इस अवसर पर महंत कौशलेंद्र गिरी ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव रखी थी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, एकता और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के कारण ही आज भारत एक अखंड और सशक्त राष्ट्र है। पटेल का योगदान केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि भविष्य की राह दिखाने वाली प्रेरणा है। निर्मल कुमार पाण्डेय ने इस पदयात्रा को संगठन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना का उत्कृष्ट प्रतीक बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की एकता और विकास जनता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।

इस दौरान रसड़ा नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, अविनाश सोनी, इकबाल अंसारी, श्याम कृष्ण गोयल, शमशेर बहादुर सिंह, अभिमन्यु सिंह सेंगर, सुनील दुबे, राघवेंद्र श्रीवास्तव, बंटी गुप्ता, शुभम मद्धेशिया, इंद्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, सत्या सिंह, विनय सिंह राणा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



