HomeUncategorizedनगरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 358 लोगों ने लिया लाभ,...

नगरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 358 लोगों ने लिया लाभ, स्वस्थ शरीर में ही अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं : शिवेंद्र बहादुर सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। जनहित,मानव सेवा के उद्देश्य से स्थापित व संचालित बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पकवाइनर पटना रसड़ा द्वारा रविवार को नगरा स्थित जनता इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर के जरिये निशुल्क जांच व निशुल्क दवा वितरण का पुनीत कार्य किया गया।
मुख्य अतिथि शिवेंद्र बहादुर सिंह (बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के व्यवस्थापक) ने फीता काटकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।

इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर से बड़ा कोई धन नही है । जिसका शरीर पूरी तरह स्वस्थ है वह व्यक्ति अपने आप में किसी धनवान से कम नहीं है ।

लोगों को अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करनी चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही अच्छे विचार उत्पन्न होते है ।


उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा धन है’ और बीमारी से बचाव के लिए नियमित जांच आवश्यक है।
ये शिविर उन लोगों के लिए बहुत मददगार हैं जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।


शिविर में डा. जगदीश पवार, डा. सलाउद्दीन, डा. मनीष कुमार सिंह, डा. आलोक सोनकर, डा. अनुराग कुशवाहा ने लगभग 358 मरीजों का उपचार कर निःशुल्क दवा वितरित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, रवि कुमार, कृष्णा वर्मा, प्रदीप राजभर, श्रीविलास वर्मा, आशीष कुमार, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular