HomeUncategorizedनाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल, रसड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

ब्यूरो : रवि प्रताप आर्य

बलिया । थाना रसड़ा पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 21 मई 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को तेजबहादुर गुप्ता बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इसी क्रम में गुरुवार को उपनिरीक्षक सर्वजीत सोनकर अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गढ़िया क्रासिंग के पास से आरोपी तेजबहादुर गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता निवासी नसीरपुर थाना रसड़ा, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 83/2026 धारा 87, 137(2), 64 बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सर्वजीत सोनकर एवं आरक्षी हरिओम यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular