ब्यूरो : रवि प्रताप आर्य
संवाददाता : आशीष कुमार सिंह

बलिया। जनपद के नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से बुधवार को लेखपाल संघ जनपद बलिया के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को जनपद में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और प्रशासनिक सहयोग का भरोसा जताया।
शिष्टाचार भेंट के अवसर पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा। इस मौके पर खंड मंत्री सुधीर कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री मुन्ना राम, छठू यादव, अखिलेश सिंह, रणजीत सिंह, बृजेश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय एवं प्रदीप तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्व विभाग और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को गति देने में पूरा सहयोग किया जाएगा। वहीं नवागत जिलाधिकारी ने भी सभी से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।



