ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। रविवार की शाम स्टेशन रोड स्थित व्यापारी नेता सुरेश चन्द के आवास पर रसड़ा नगर के व्यापारी संगठनों की संयुक्त बैठक हुई जिसमें नगर के वरिष्ठ व्यापारी रहे दीनानाथ जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण गोयल ने अध्यक्षता करते हुए उनके सार्वजनिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संस्मरण को याद किया। सुरेश चन्द (संरक्षक, व्यापार कल्याण समिति) ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु उनके सुझाव संगठनात्मक रुप से बहुत ही महत्वपूर्ण होते थे।

पूर्व सभासद एवं प्रसिद्ध व्यवसायी हरिश्चन्द्र ने कहा कि वर्तमान में वह पूना (महाराष्ट्र) में सपरिवार बस गये थे जहां उन्होंने अन्तिम सांस ली। शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि उनके निधन से व्यापारी समाज मर्माहत है, उनकी कमी हमेशा खलेगी। अन्त में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोक सभा में सर्वश्री लवकुश प्रसाद गुप्ता, शम्भू नाथ प्रसाद, छोटेलाल वर्मा, भीम जी, रमेश जी, सुधीश कमल, रामचन्द्र जायसवाल, ओमनाथ जायसवाल आदि उपस्थित रहे।



