HomeUncategorizedथाना चौक पुलिस की बड़ी कार्यवाही, श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन...

थाना चौक पुलिस की बड़ी कार्यवाही, श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियों/दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार/धनलाभ करने वाले 05 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : अभिषेक सोनकर

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी/लूट व धोखाधड़ी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त, काशी-जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 08.12.2025 को सीसीटीवी फुटेज की सहायता व मुखबिर खास की सूचना पर थाना चौक वाराणसी क्षेत्रान्तर्गत श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर गेट नं0 4 के पास से 05 नफर अभियुक्तगण, जो श्रद्धालुओं से काशी विश्वनाथ मन्दिर में सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियों/दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार व धनलाभ अर्जन करने वालो को हिरासत पुलिस लेकर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपीगण का नाम-पता-

  1. प्रदीप कुमार पटेल पुत्र लक्ष्मी नरायण पटेल पता डी 56/308 शिवपुरवा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 38 वर्ष।
  2. किशन श्रीवास्तव पुत्र सुनील श्रीवास्तव पता गढवासी टोला थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 21 वर्ष।
  3. शेलेन्द्र नारायण पाठक पुत्र स्व० शंम्भू नारायण पाठक पता सीके 65/362 बड़ी पियरी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 52 वर्ष ।
  4. प्रवीन ठाकुर पुत्र हनुमान ठाकुर पता ग्राम कणमोली थाना खझौली जिला मधुबनी उम्र 42 वर्ष।
  5. प्रिंश चौहान पुत्र अमन कुमार चौहान पता ग्राम रस्तापुर थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 20 वर्ष ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
  2. उ0नि0 पुष्कर दूबे चौकी प्रभारी केवीएम थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
  3. उ0नि0 भरत पांडे थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
  4. म0उ0नि0 मानसी वर्मा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
  5. का0 मानवेन्द्र सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी

RELATED ARTICLES

Most Popular