यूपी हेड : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 18.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर विशेश्वरगंज तिराहे के पास से थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 118/2025 धारा 303(2) BNS बढ़ोत्तरी धारा 317 (2) BNS से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से चोरी के कुल 1580/- रुपये नगद व एक अदद मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के कुल 1580/- रुपये व एक अदद मोबाईल फोन विवो कम्पनी का बरामद होना।

विवरण पूछताछः- पूछताछ पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं नशे का आदी हूं और नशे का खर्च पूरा करने के लिये चोरी करता हूं दिनांक 26.06.2025 को मैंने विशेश्वरगंज फल मण्डी के पास से एक मोटरसाइकिल में टंगा झोला जिसमें करीब 50,000 रुपये व कुछ कागजात रखे थे, चुराया था जिसमें से कागजात व झोला मैंने राजघाट पुल से गंगा नदी में फेंक दिया था और जो रुपये थे उनको अपने नशे व अन्य कामों में खर्च कर दिया था जिसमें से कुल 1580/- रुपये बचे थे जो पुलिस के द्वारा मेरे पास से बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- उ0नि0 पीयूष कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
- उ0नि0 वसीम उल्ला खान, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
- उ0नि0 हिमांशु कुमार थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
- हे0 कां० जितेन्द्र यादव थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
- कां0 अखिलेश कुमार थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।



