न्यूज़ हैक 24/ रवि प्रताप आर्य

बलिया। रसड़ा में सोमवार की शाम श्री नाथ मठ के महंत व महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी के नेतृत्व में व्यापारियों व भाजपा नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका ।

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान ट्रंप को लेकर लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। उन्होंने भारत माता की जय, स्वदेशी अपनाओ-विदेशी वस्तुएं छोड़ो और भारत विरोधी नीतियां बंद करो के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 50% टैरिफ की नीति किसानों, उद्योगपतियों और निर्यातकों के हितों के खिलाफ है।
महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी ने विदेशी कंपनियों के सामान का बहिष्कार करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी सामान अपनाने से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इस दौरान अविनाश सोनी, इकबाल अंसारी, संतोष जायसवाल, निर्मल पाण्डेय, ठाकुर मंगल सिंह सेंगर, दिनेश कुमार सिंह, रोहित भारद्वाज, शुभम मद्धेशिया, सुनील दुबे, अंकित सिंह,दिलीप सिंह सेंगर ( छात्र संघ ), धीरज तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।




