HomeUncategorizedचौबेपुर में गोवंश लदे दो वाहन पकड़े गए:ग्रामीणों ने घेरा, चालक फरार,...

चौबेपुर में गोवंश लदे दो वाहन पकड़े गए:ग्रामीणों ने घेरा, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गौतस्करी की आशंका में ग्रामीणों ने गोवंश लदे दो मैजिक वाहनों को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों और उनमें लदे गोवंश को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना शंकरपुर मढ़नी गांव के पास वाराणसी-चंदौली रिंगरोड फेज 3 पर हुई। ग्रामीणों ने दो मैजिक वाहनों को संदिग्ध परिस्थितियों में चंदौली की ओर जाते देखा था। उन्हें संदेह हुआ कि वाहनों में अवैध रूप से गोवंश लादे गए हैं।

ग्रामीणों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों वाहनों को घेरकर रोक लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी देखते ही वाहनों के चालक मौके से फरार होने में सफल रहे। एक मैजिक वाहन में एक गाय और दूसरे में एक गाय तथा एक बछड़ा लदा हुआ पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की तलाशी ली और गोवंश बरामद किए। इसके बाद स्थानीय चौबेपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया, जिसने वाहनों और गोवंश को कब्जे में लेकर चिरईगांव चौकी भिजवा दिया।

फिलहाल बरामद गोवंश को चिरईगांव पुलिस चौकी द्वारा गौशाला में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस फरार चालकों और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान के लिए रिंगरोड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गौतस्करों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार चालकों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular