चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ : प्रदीप साह

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.05.2026 को मु0अ0स0-83/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS, मु0अ0सं0-74/2026 धारा-303 (2) BNS तथा मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303 (2) BNS मे धारा 317(2) बीएनएस बढ़ोतरी थाना चौक कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 03 अभियुक्तागण 1. उम्र 22 वर्ष 2. उम्र 24 वर्ष 3. उम्र 21 वर्ष को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनो अभियुक्तागण के पास से कुल 31800/- रु बरामद हुआ। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना विवरण:
दिनांक 19.05.2026 को आवदिका के द्वारा थाना चौक पर लिखित सूचना दी गयी कि आवेदिका के 20000/-हजार रुपये तीन महिलाओ द्वारा चुरा लिया गया है जिसके सम्बन्ध में आवेदिका के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-83/2026 धारा 303 (2), 3(5) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी दर्ज किया गया। सुराग रसी पता रसी के क्रम में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए व मुखबिर खास की सूचना पर 03 अभियुक्तागण 1. उम्र 22 वर्ष 2. उम्र 24 वर्ष 3. उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर तलाशी ली गयी तो तीनों के पास से कुल 31800/- रुपये बरामद हुआ। बरामद हुए रुपयों के बारे में पूछा गया तो तीनों ने बताया कि दिनाँक 19.05.2026 को हम तीनो मिलकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक महिला दर्शनार्थी को घेरकर महिला के बैग से 20000/- रुपये चोरी किये थे जिसके बंटवारे मे हम सबके हिस्से में 6500-6500 रुपये मिले हैं और कड़ाई से अन्य घटनाओ के सम्बन्ध मे पूछने पर बतायी कि हम तीनो मिलकर दिनाँक 02.04.2026 को मंदिर परिसर से एक महिला का चैन चोरी करके चैन बेचकर हम लोग आपस मे बटवारा किये थे जिसके सम्बन्ध मे थाना चौक पर अ0सं0-74/26 धारा 303(2) BNS व दिनाँक 06.05.2026 को मंदिर परिसर से एक महिला का चैन चोरी करके चैन बेचकर हम लोग आपस मे बटवारा किये थे जिसके सम्बन्ध मे अ0सं0-77/26 धारा 303 (2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी पर पंजीकृत है। ये जो रुपये आपने बरामद किया है वो हमारे हिस्से के बचे हुए शेष रुपये है।
संबंधित अभियोग का विवरण –
- मु0अ0सं0-83/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी। बढ़ोतरी धारा 317 (2)1
- मु0अ0सं0-74/2026 धारा 303 (2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी।
- मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303 (2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण –
- 01 अभियुक्ता उम्र 22 वर्ष।
2.01 अभियुक्ता उम्र 24 वर्ष ।
- 01 अभियुक्ता उम्र 21 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थानः
दिनांक 19.05.2026 को, स्थान श्री काशीविश्वनाथ मंदिर थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
- प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ.नि. पुष्कर दुबे चौकी प्रभारी के. वी.एम थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ.नि.अनूप कुमार राम थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
- म.उ.नि. मुन्नी कुमारी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
- का. कुँवर बहादुर सिह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
- का. मानवेन्द्र सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
- म.का. शिवानी यादव थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
- म.का.रानी कुमारी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।



