HomeUncategorizedघर से बिछड़कर वाराणसी पहुंचा युवक, सर्विलांस की मदद से परिजनों से...

घर से बिछड़कर वाराणसी पहुंचा युवक, सर्विलांस की मदद से परिजनों से मिला

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। जनपद जौनपुर निवासी शिवम नामक एक युवक, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, अपने घर-परिवार से बिछड़कर वाराणसी पहुंच गया था। युवक के भटकते हुए मिलने पर उसे चौकी नाटी इमली पर सुरक्षित बैठाया गया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस द्वारा सर्विलांस की मदद से युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। आवश्यक जानकारी की पुष्टि के बाद परिजन चौकी नाटी इमली पहुंचे, जहां पुलिस ने युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों ने युवक को सकुशल वापस पाकर पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस की तत्परता और सर्विलांस टीम की मदद से बिछड़े युवक को उसके परिवार से मिलाने की कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular