ब्यूरो रिपोर्ट : महेश कुमार

बलिया प्रदेश संगठन के निर्देश पर ग्रापए के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न तहसीलों व नगरों से आए दर्जनों पत्रकारों ने जिलाधिकारी बलिया की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 7 सूत्रिय ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट आशा राम को दिया गया। सीटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के मार्फत ज्ञापन को मुख्यमंत्री कार्यालय प्रेषित करा दिया जाएगा। ज्ञापन में मुख्य रूप से लखनऊ में कार्यालय भवन हेतू भवन आवंटित करने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरफ से ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने,शासन स्तर से लंबे समय से आंचलिक पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्रामीण पत्रकारों के खिलाफ कोई भी प्राथमिकी जिला पुलिस के किसी राज पत्रित अधिकारी से जांच के बाद कराने,राज्य स्तर व जिला स्तर की तरह स्थाई समिति की तरह तहसील स्तर पर भी समिति गठित की जाए

आदि से संबंधित मांग शामिल था। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष छोटे लाल,तहसील बांसडीह अध्यक्ष डब्ल्यू सिंह,सदर तहसील के श्याम कुमार वर्मा, रसड़ा अरविंद, ज़िला स्तरीय स्थाई समिति के पूर्व सदस्य अनिल कुमार केशरी, शिवसागर पांडेय, महेश कुमार,संतोष सिंह, कन्हैया तिवारी,आनंद मोहन मिश्रा,गुप्तेश्वर पाठक, आदि मौजूद रहे।




