चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : धनेश बदलानी

वाराणसी। में कफसिरप रैकेट सरगना भोला जायसवाल की 6 करोड़ की सम्पत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है। SIT निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोनभद्र से वाराणसी पहुंची पुलिस ने इन तमाम प्रॉपर्टियों पर कार्रवाई की है। इन जमीनों पर नोटिस चस्पा करने के साथ इन्हें कब्जे में ले लिया है।
इसके पूर्व भी सोनभद्र पुलिस भोला प्रसाद जायसवाल की 28.50 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की थी। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय के आदेश पर की है। नशीले कफ सिरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।
सोनभद्र की पुलिस ने नशीले कफ सिरप मामले में सोनभद्र पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को नशीले कफ सिरप के संगठित अपराध से अर्जित आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल और उनके सहयोगियों की छह करोड़ की और सम्पत्ति जब्त करने की कार्यवाही शुरु कर दी है। सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को भोला प्रसाद जायसवाल की छह करोड़ की और सम्पत्ति जब्त कर ली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले कफ सिरप तस्करी के आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल की छह करोड़ की संपत्ति शनिवार को जब्त करने की कार्रवाई पूरी की।
उन्होंने बताया कि इसमें भोला प्रसाद जायसवाल और उनके सहयोगियों की नशीले कफ सिरप कारोबार के संगठित अपराध से अर्जित छह करोड़ की सम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि इसमें सात अचल संपत्तियां, चार वाहन और बैंक में जमा धनराशि शामिल है।
पिछले दिनों 28.50 करोड़ की जब्ती इससे पूर्व भी भोला प्रसाद जायसवाल की 28.50 करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है। एसपी ने कहा कि नशीले कफ सिरप कारोबार से जुड़े आरोपियों की अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि भोला प्रसाद जायसवाल और उनके सहयोगियों की नशीले कफ सिरप कारोबार के संगठित अपराध से अर्जित सात अचल सम्पत्तियां जब्त की जा रही हैं।



